Wednesday, October 21st, 2026

दरभंगा में रिटायर्ड अधिकारी के घर डकैती, विरोध करने पर शिक्षक की हत्या

दरभंगा 
बिहार के दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड के रसियारी गांव में बुधवार की रात सेवानिवृत अधिकारी गणपति झा के घर पर डकैतों ने लूटपाट की। विरोध करने पर डकैतों ने गृहस्वामी के मैनेजर सेवानिवृत्त शिक्षक मुनिलाल चौपाल की हत्या कर दी। डकैतों के हमले से गृहस्वामी गणपति झा भी घायल हुए हैं। बिरौल के एसडीपीओ दिलीप कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

 मधुबनी जिले के बासोपट्टी बाजार के प्रमुख किराना व्यवसायी संतोष प्रसाद मुरारका के घर बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे चार नकाबपोश अपराधियों ने लूटपाट की। करीब 15 से 20 मिनट तक हथियार के बल पर घर में लूटपाट करते रहे। घटना को अंजाम देकर  बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान उनके पड़ोस के दो लोगोंको पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।  

 भोजपुर जिले में अपराधियों ने जेडीयू कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के लोहार श्रीपाल गांव की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जाता है कि अपराधियों ने बुधवार की देर रात घर में घुस कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

 

#दरभंगा में रिटायर्ड अधिकारी

Source : Agency

पाठको की राय